ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तबलीगी जमात केस मामले में ED ने 20 जगहों पर की छापेमारी, मौलाना साद के ठिकाने पर भी कार्रवाई

DELHI: तबलीगी जमात केस मामले को लेकर ईडी की टीम देशभर में 20 जगहों पर छापेमारी की है. इसमें तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद का घर भी बताया जा रहा है. ईडी की टीम सिर्फ दिल्ली

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: तबलीगी जमात केस मामले को लेकर ईडी की टीम  देशभर में 20 जगहों पर छापेमारी की है. इसमें तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद का घर भी बताया जा रहा है. ईडी की टीम सिर्फ दिल्ली में ही सात जगहों पर छापेमारी की है. इसमें जाकिर नगर भी है. जहां पर मौलाना साद का घर है. 

 ईडी की टीम जमात से जुड़े देशभर के 20 ठिकानों से फंडिंग को लेकर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज मिला है. कई कंप्यूटर, लैपटॉप में कई अहम सुराग ईडी की टीम को मिला है.

दिल्ली में कोरोना फैलने के बाद कई विदेशी जमातियों को पकड़ा गया था. उसके बाद जमात के मुखिया मौलाना साद के जमात के संपत्ति को लेकर ईडी ने साद समेत पांच लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. इसमें अब तक चार लोगों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन मौलाना साद फरार चल रहा था. साद की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी हुई थी. उस दौरान होम क्वॉरेंटाइन का बहाना बनाकर वह बचता रहा. लेकिन वह सामने नहीं आया. बता दें कि निजामुदिन मरकज में शामिल होने के लिए कई देशों से विदेशों जमाती आए थे.  इस जमात में शामिल होने के बाद सैकड़ों लोग कई राज्यों में गए और अपने साथ कोरोना वायरस लेकर गए और लोगों में फैलाते रहे हैं. जमात में शामिल कई जमाती की मौत हो चुकी है. करीब 1300 से अधिक तबलीगी जमाती कोरोना संक्रमित हुए थे.