ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति में डाक टिकट जारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया टिकट

DESK : भारत सरकार ने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की याद में डाक टिकट जारी किया है। दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राज

स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति में डाक टिकट जारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया टिकट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : भारत सरकार ने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की याद में डाक टिकट जारी किया है। दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 रुपए का डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, संचार विभाग के राज्य मंत्री देबु सिंह चौहान, रक्षा एवं पर्यटन विभाग के राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह मौजूद रहे।


इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे। स्वामी करपात्री जी ने जीवन पर्यंत समाज में सद्भाव स्थापना हेतु प्रयास किया। स्वामी करपात्री जी महाराज भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के वाहक थे।


वहीं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने गौ रक्षक धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में डाक टिकट जारी कर 7 नवंबर 1966 के आंदोलन में शहीद हुए सभी सनातनियों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज अखंड भारत के द्रष्टा थे। इस अवसर पर सीपीएमजी मंजू कुमार, महावीर प्रसाद जयपुरिया, अनुराग जयपुरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

टैग्स