ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

बॉयफ्रेंड सुशांत के अंतिम संस्कार में जाने से रोकने पर रिया ने किया खुलासा, लेकिन करोड़ों रुपए का राज पुलिस से छिपाई

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद कई खुलासा उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती कर रही है. रिया ने यह खुलासा किया है कि आखिर वह सुशांत के अंतिम संस्कार में किसके कहन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद कई खुलासा उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती कर रही है. रिया ने यह खुलासा किया है कि आखिर वह सुशांत के अंतिम संस्कार में किसके कहने पर नहीं गई थी. रिया ने पुलिस को बताया है कि सुशांत के परिवार ने रिया को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने के लिए कहा था. वह सुशांत के शव को देखने के लिए कूपर हॉस्पिटल गई थी, जहां से अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया जा रहा था. लेकिन मना करने के कारण श्मशान घाट नहीं पहुंची थी.

करोड़ों के निवेश के बारे में जानकारी छिपाई, होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि 11 घंटे पूछताछ करने के बाद पुलिस एक बार फिर से रिया से पूछताछ करने वाली है. पुलिस को पता चला है कि वह सुशांत की तीन में से दो कंपनियोंमें रिया डायरेक्टर हैं और एक कंपनी में रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती एडिशनल डायरेक्टर है. पहली बार पूछताछ में रिया ने पुलिस से यह बात छिपाई थी. तीनों कंपनियों में सुशांत ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा निवेश कर दिया था. 

नवंबर 2020 में होने वाली थी शादी

रिया पहले ही यह खुलासा कर चुकी है कि उनकी शादी सुशांत के साथ नवंबर 2020 में होने वाली थी, लेकिन इस बीच सुशांत ने सुसाइड कर लिया. घरवाले भी यह बात कह रहे थे कि सुशांत की नवंबर में शादी होने वाली थी. शादी से पहले रिया एक नया घर लेने का प्लान बनाया था. रिया करीब दो साल से सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रही, लेकिन वह सुसाइड से कुछ दिन पहले सुशांत का घर छोड़ चुकी थी. जिसके कुछ दिनों के बाद सुशांत ने सुसाइड का कदम उठाया.

टैग्स