ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शुरू हो गया सुशांत का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा मौत का कारण

MUMBAI : सुशांत सिंह राजपूत के मामले में इस वक्त की ताजा खबर मुंबई से आ रही है. मुंबई के कूपर अस्पताल में सुशांत सिंह के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। डॉक्टरों की टीम डेड बॉडी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : सुशांत सिंह राजपूत के मामले में इस वक्त की ताजा खबर मुंबई से आ रही है. मुंबई के कूपर अस्पताल में सुशांत सिंह के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। डॉक्टरों की टीम डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कर रही है.


बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम का काम पूरा होने में तकरीबन 3 घंटे का वक्त लगेगा. लगभग रात 12 बजे तक पोस्टमार्टम का काम पूरा हो जाएगा. सुशांत सिंह राजपूत की विसरा को प्रिजर्व करने का फैसला किया गया है ताकि आगे उनके मौत के कारणों की पूरी जांच की जा सके. पहले यह बताया जा रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा, लेकिन अब इस से शुरू कर दिया गया है.


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिया साफ हो पाएगा कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की वजह क्या रही है. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट के बेडरूम में पाया गया था. कमरे को सुशांत सिंह ने अंदर से लॉक कर रखा था और उन्होंने फांसी के फंदे पर झूल कर सुसाइड किया था. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने अब तक उन सभी लोगों से पूछताछ की है जो लोग सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में मौजूद थे या फिर उनसे फोन पर पिछले 24 घंटे के अंदर बातचीत की थी. मुंबई क्राइम ब्रांच सुशांत सिंह राजपूत के बैंक के स्टेटमेंट और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.