ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट का आज आएगा फैसला, रिया ने केस ट्रांसफर के लिए दायर की है याचिका

DELHI: सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. बताया जा रहा है कि 11 बजे फैसला सुनाएगा जाएगा. सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ केस दर्ज किया है. इ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. बताया जा रहा है कि 11 बजे फैसला सुनाएगा जाएगा. सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस केस को ही रिया ट्रांसफर करने के लिए याचिका दायर की है. 

केस पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर जस्टिस हृषीकेश राय की एकल जज पीठ फैसला सुनाएगी. 11 अगस्त को सुनवाई के बाद  कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था. बिहार सरकार की ओर से सीनियर वकील मनिंदर सिंह, महाराष्ट्र सरकार की ओर से एएम सिंघवी, सुशांत के पिता की ओर से विकास सिंह और रिया चक्रवर्ती की ओर से श्याम दिवान ने अपना पक्ष रखा था. जिसके बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा था.


सुशांत के पिता ने पैसा हड़पने का लगाया है आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इसके अलावे सुशांत ने अपनी बड़ी बहन के नाम पर 4.5 करोड़ का फिक्स डिपोजिट किया था, लेकिन उसमें से भी 2.5 करोड़ रुपए रिया ने निकाल लिया था. 

टैग्स