ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

रिया ने सुसाइड के बाद किस बात की मांगी थी माफी, सुशांत के शव पर हाथ रख बोली थी..सॉरी बाबू

MUMBAI: सुशांत सुसाइड केस में एक नया खुलासा हुआ है. जिस हॉस्पिटल के शव गृह में सुशांत का शव था वहां पर एक दिन के बाद किसी तरह से रिया अपने भाई के साथ पहुंची थी. इस दौरान सुशां

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सुसाइड केस में एक नया खुलासा हुआ है. जिस हॉस्पिटल के शव गृह में सुशांत का शव था वहां पर एक दिन के बाद किसी तरह से रिया अपने भाई के साथ पहुंची थी. इस दौरान सुशांत के शव पर हाथ रखकर कहा था कि सॉरी बाबू. इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि आखिर किस बात को लेकर रिया ने माफी मांगी थी. 

सॉरी पर शक

रिया के शव गृह तक पहुंचाने और शव दिखाने वाले शख्स सुरजीत सिंह ने यह बड़ा खुलासा किया है. सुरजीत ने कहा कि मैंने सुशांत के चेहरे से सफेद कपड़ा हटाया. उनकी गर्दन पर निशान थे. मुझे उस समय संदेह हुआ. जिस समय मैंने कपड़ा हटाया, रिया ने अपना हाथ सुशांत की सीने पर रखा और कहा सॉरी बाबू. उसके बाद वह रोने लगी. सुरजीत ने कहा कि मुझे भी शक हुआ कि आखिर वह किस बात की माफी मांग रही है. 


परिजन को नहीं मिली अनुमति

सुरजीत ने दावा किया है कि रिया के बाद उसकी मां और भाई भी सुशांत के शव के पास जाना चाहते थे, लेकिन मुंबई पुलिस ने जाने की अनुमति नहीं दी. पुलिस ने कहा कि यह दोनों सुशांत के न तो रिश्तेदार हैं और न घरवाले ऐसे में अनुमति नहीं दी जाएगी. सुरजीत ने दावा किया कि रिया के करीबी ने ही मुझसे गुजारिश की थी कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया शव को देखना चाहती है. मैंने कहा था कि वह अंतिम संस्कार के दौरान देख सकती है, लेकिन उसने कहा था कि सुशांत के घरवाले उससे नहीं जाने देंगे.