ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

सुशांत सिंह राजपूत के घर पर CBI की टीम, क्राइम सीन कर रही रिक्रिएट

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम अब सुशांत के घर पर पहुंची है. जिस जगह पर सुशांत ने सुसाइड की थी. सीबीआई के टीम के साथ सुशांत के कुक नीरज औ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम अब सुशांत के घर पर पहुंची है. जिस जगह पर सुशांत ने सुसाइड की थी. सीबीआई के टीम के साथ सुशांत के कुक नीरज और सिद्धार्थ पिठानी को भी अपने साथ ले गई है. टीम क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए डमी बॉडी भी लेकर गई है. साथ में फॉरेंसिक टीम भी है. 

 सिद्धार्थ से सुबह से हो रही थी पूछताछ

सुशांत के घर जाने से पहले सीबीआई की एक टीम आज सुबह से ही सिद्धार्थ से पूछताछ कर रही थी. सुसाइड के बाद सबसे पहले कमरे में  सिद्धार्थ ही गया था. कुक नीरज से भी आज पूछताछ हुई है. फिर शाम को भी बताया जा रहा है कि दोनों से फिर पूछताछ होगी. 



पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से हुई पूछताछ

सीबीआई की टीम सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाले कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टरों से भी आज पूछताछ की है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का बयान सीबीआई ने आज दर्ज किया है. जो सवाल सुशांत के पिता के वकील ने सुसाइड के समय पर उठाया था. वह शक सीबीआई को भी हो रहा है. रिपोर्ट में मौत का समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है. सीबीआई को सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी का शक है. 

टैग्स