ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुशांत सिंह केस : विसरा रिपोर्ट से खुलने वाला है मौत का राज, CBI को जल्द मिल सकती है रिपोर्ट

DESK : सुशांत सिंह राजपूत के मौत का सच शायद अब जल्द ही दुनिया के सामने होगा. इस रहस्यमई मौत के पीछे की सच्चाई विसरा रिपोर्ट से सामने आने की उम्मीद है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी

सुशांत सिंह केस : विसरा रिपोर्ट से खुलने वाला है मौत का राज, CBI को जल्द मिल सकती है रिपोर्ट
Anamika
2 मिनट

DESK : सुशांत सिंह राजपूत के मौत का सच शायद अब जल्द ही दुनिया के सामने होगा. इस रहस्यमई मौत के पीछे की सच्चाई विसरा रिपोर्ट से सामने आने की उम्मीद है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने के बाद अभिनेता के विसरा की दूसरी बार जांच कराइ गई है. इस बार इसे एम्स के डॉक्टर्स कर रहे हैं. जिसकी रिपोर्ट आज या कल में CBI की टीम को सौप दी जाएगी. 


विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद 20 सितंबर को केस पर एम्स के डॉक्टरों के पैनल की फाइनल मीटिंग होनी तय है. इस बैठक में सुशांत की विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर बात होगी. यहां आपको बता दें की ये विसरा रिपोर्ट 20 प्रतिशत विसरा के जांच पर तैयार की गई है. मुंबई पुलिस ने अपने जांच में 80 फीसदी विसरा का इस्तेमाल कर लिया था.  


इस केस में पहले से ही एम्स की टीम को सुशांत के गले पर पड़े निशान पर शक है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पहले ही कई सवालों के घेरे में है. उम्मीद है कि आने वाली विसरा रिपोर्ट से काफी सारी चीजें साफ हो जाएंगी. सुशांत का परिवार और उनके फैनस लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहा है.