ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुशांत सिंह केस : AIIMS के डॉक्टर सुधीर गुप्ता का ऑडियो टेप लीक, टेप में माना- यह सुसाइड नहीं हत्या है

DESK : सुशांत सिंह के मौत की गुथी सुलझने का नाम नहीं ले रही. हालांकि एम्स के डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौप दी है जिसमे ये कहा गया है कि उन्होंने आत्महत्या की है.

सुशांत सिंह केस : AIIMS के डॉक्टर सुधीर गुप्ता का ऑडियो टेप लीक, टेप में माना- यह सुसाइड नहीं हत्या है
Anamika
3 मिनट

DESK :  सुशांत सिंह  के मौत की गुथी सुलझने का नाम नहीं ले रही. हालांकि एम्स के डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौप दी है जिसमे ये कहा गया है कि उन्होंने आत्महत्या की है. लेकिन अब एम्स के प्रमुख डॉक्टर, डॉ.सुधीर गुप्ता का एक ऑडियो टेप वायरल हो रहा है. जिसमे वो सुशांत के मौत के बाद की तस्वीर देखकर उसको आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि हत्या की बात कह रहे हैं.

इस ऑडियो के वायरल होने से केस में एक नया मोड़ आ गया है. यह ऑडियो टेप तब का बताया जा रहा है जब उन्होंने सुशांत के बॉडी की फोटो देखी थी.उस वक़्त वो जांच के लिए मुंबई नहीं गए थे. लेकिन अब उनकी ही कही बातों में विरोधाभास की वजह केस और उलझता जा रहा है. सुधीर गुप्ता उसी टीम के हेड हैं जिन्होंने सुशांत केस की फॉरेंसिंक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी है.

इस पैनल की रिपोर्ट के बाद, सुशांत का परिवार खुश नहीं है और उसने सीबीआई से आग्रह किया है कि डॉक्टरों का एक नया पैनल इस पूरे मामले को देखे. इस से पहले अभी सुशांत सिंह के पिता के वकील भी ये बात कह चुके हैं कि उन्हें एक बहुत ही सीनियर डॉक्टर ने तस्वीरो के आधार पर बताया था कि ये 200 प्रतिशत हत्या का मामला है. हालांकि उन्होंने डॉक्टर का नाम नहीं बताया था. अब देखना होगा कि सीबीआई आगे क्या कार्रवाई करती है.

फिलहाल सीबीआई ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है सीबीआई की एसआईटी टीम लगातार मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. एम्स की रिपोर्ट के अलावा सीबीआई की टीम साइंटेफिक रिपोर्ट के अलावा और तीन रिपोर्ट्स के आधार पर जांच कर रही है जिसमें एम्स के साथ साथ सीफएसएल रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट शामिल हैं. ये तीनों रिपोर्ट आत्महत्या की तरफ ही इशारा कर रही हैं. सीबीआई आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है.