ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

सुशांत केस में CBI का जवाब- हर एंगल से तहकीकात की जा रही है

DESK : सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुथी ऐसी उलझी की इसे अब तक देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी भी नहीं सुलझा पाई है. मुंबई पुलिस से सीबीआई को केस ट्रान्सफर हुए काफी वक़्त गुजर चुक

सुशांत केस में CBI का जवाब- हर एंगल से तहकीकात की जा रही है
Anamika
2 मिनट

DESK :  सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुथी ऐसी उलझी की इसे अब तक देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी भी नहीं सुलझा पाई है. मुंबई पुलिस से सीबीआई को केस ट्रान्सफर हुए काफी वक़्त गुजर चुका है लेकिन अब तक के जांच में सीबीआई किसी नतीजे पर पहुंचने में नाकाम रही है.  गुजरते वक़्त के साथ अब सीबीआई की जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं.


इस मामले पर आखिरकार आज सीबीआई को बयान जारी करना पड़ा. अपने बयान में सीबीआई ने कहा कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत का प्रोफेशनल तरीके से जांच की जा रही है. केस से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.   


आपको बता दें कि, सुशांत केस में अब सीबीआई एक बार फिर एक्टर के परिवार से पूछताछ करने वाली है. वहीं सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी तक सीबीआई की तरफ से सुशांत की बहनों को सवाल-जवाब के लिए कोई समन नहीं मिला है. मगर जब भी उन्हें सीबीआई पूछताछ के लिए बुलाएगी, सुशांत की बहनें जरूर वहां पहुंच जाएंगी और पूरा सहयोग देंगी.