ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

सुशांत केस में आया नया मोड़, बहनों को थी पहले से उनकी बीमारी की जानकारी

DESK : दिवंगत बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब तीन केंद्रीय जांच एंजेसियां कर रही है. इन सब के बीच इस केस से जुड़े हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब सुशांत और उनके परिवार स

सुशांत केस में आया नया मोड़, बहनों को थी पहले से उनकी बीमारी की जानकारी
Anamika
2 मिनट

DESK : दिवंगत बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब तीन केंद्रीय जांच एंजेसियां कर रही है. इन सब के बीच इस केस से जुड़े हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. 

अब सुशांत और उनके परिवार से जुड़ा हुआ एक बड़ा खुलासा सामने आया है. दरसल सुशांत के परिवार ने मीडिया और पुलिस के सामने यह बयान दिया था कि उन्हें सुशांत के बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन ऐसा लगता नहीं है. सुशांत और उनकी बहनों के बीच हुए चैट ने इस मामले की कलई खोल कर दी है. इन चैट्स को पढ़ने के बाद लगता है कि सुशांत की बहनों को उनकी मानसिक हालत के बारे में सारी जानकारी थी. 


पहला चैट सुशांत की बड़ी बहन नीतू सिंह का सामने आया था, जिसमें उन्होंने श्रुति मोदी के साथ बात की थी. इस चैट में उनकी बहन प्रिस्क्रिप्शन और उनकी दवाइयों को लेकर बात कर रहीं थीं. वहीं दूसरा चैट सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के बीच का है. जो दोनों के बीच 8 जून को हुई है. इस चैट में प्रियंका खुद सुशांत को कुछ दवाइयां लेने का सुझाव दे रही हैं. इसके साथ ही चैट्स से पता चलता है कि प्रियंका ने सुशांत को दिल्ली से ही एक डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन भी दिया था. प्रियंका ने सुशांत को एक हफ्ते तक Libriumऔर  फिर नाश्ते के बाद रोजाना एक बार Nexito 10 mg लेने की सलाह देती है. प्रियंका कहती है कि Lonazep हर समय अपने साथ रखो और जब कभी भी एंजाइटी अटैक आए तो उसे ले लेना. प्रियंका के इस चैट के जवाब में सुशांत लिखते हैं ओके सोनू दी पर कोई भी इन दवाइयों को बिना प्रिस्क्रिप्शन को नहीं देगा. इस पर प्रियंका कहती हैं, मुझे देखने दो अगर मैं मैनेज कर सकूं तो.