ब्रेकिंग
बिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजनबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशBihar Transport: आदेश को ठेंगा दिखाने वाले परिवहन दारोगा सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर तीसरे दिन ही चला विभाग का डंडाबिहार के इस जिले को बड़ी सौगात: 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, भव्य आयोजन की तैयारीबिहार को जल्द मिलेगी 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, PM ई-बस सेवा के तहत होगा परिचालनबेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा फेल: सड़क पर तड़पता रहा घायल मरीज, नहीं मिली एंबुलेंस और ऑक्सीजन

सुशांत सिंह मामला: बिहार की जांच से बौखलायी महाराष्ट्र सरकार, गृह राज्य मंत्री बोले-लक्जरी गाड़ी से घूम रही बिहार की पुलिस, जांच करायेंगे

MUMBAI : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की बिहार पुलिस द्वारा जांच से महाराष्ट्र सरकार में बेचैनी है. इस मामले की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

MUMBAI :  बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की बिहार पुलिस द्वारा जांच से महाराष्ट्र सरकार में बेचैनी है. इस मामले की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने आज कई स्थानों पर छानबीन की है. इस बीच महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने बिहार पुलिस पर कई  आरोप लगाए हैं. महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस गलत कर रही है वे  बिहार की पुलिस की गलत हरकतों की जांच करायेंगे. 

क्या बोले महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री

महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि मुंबई में मौजूद बिहार पुलिस की टीम ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस जो कर रही है वह गलत है. देसाई ने मुंबई पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि जो भी सच्चाई सामने आई है वो रिकॉर्ड पर है. मुंबई पुलिस ने सभी जरूरी बयानों को दर्ज किया है. अगर अभी भी कुछ बाकी है तो मुंबई पुलिस वह काम करेगी.

लक्जरी गाड़ी से घूम रही बिहार पुलिस

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि उन्हें लोगों से जानकारी मिली है कि जांच के लिए मुंबई आयी बिहार पुलिस BMW और जगुआर जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रही है. मंत्री ने कहा कि अगर पत्रकारों के पास उन गाड़ियों की फुटेज है तो वो सरकार को इसे दें. सरकार इसकी जांच करायेगी. 

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ये जांच करेगी कि बिहार पुलिस जिन लक्जरी गाड़ियों से घूम रही है उनका आत्महत्या के मामले से कोई लेना-देना है या नहीं. अगर बिहार पुलिस आधिकारिक ड्यूटी पर है, तो उन्हें आधिकारिक वाहन का उपयोग करना चाहिए था. ना कि किसी खास व्यक्ति की लक्जरी गाड़ी का. 

बिहार पुलिस ने तेज की छानबीन

उधर मुंबई में जमी बिहार पुलिस की टीम ने गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ की. पुलिस उनका बयान लेने उनके घर पहुंची. पुलिस ने लगभग एक घंटे का समय अंकिता के घर पर बिताया. इस दौरान अंकिता से सुशांत सुसाइड केस को लेकर कई सवाल पूछे गए. बिहार पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों से पूछताछ की है. इनमें सुशांत के कुक, सुशांत की बहन, दोस्त मुकेश छाबड़ा भी शामिल हैं.


बैंक में भी की गयी छानबीन

बिहार पुलिस की टीम ने उन बैंकों में भी छानबीन की जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट हैं. गौरतलब है कि सुशांत के पिता के के सिंह ने आरोप लगाया है कि सुशांत के एक अकाउंट से रिया चक्रवर्ती ने 15 करोड़ रूपये निकाल लिये थे. सुशांत के क्रेडिट कार्ड से भी रिया ने काफी खर्च किया था. बिहार पुलिस की टीम बैंकों में छानबीन कर इसका ही पता लगा रही है.

टैग्स

संबंधित खबरें