ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सुरक्षित नहीं रहेगा राम मंदिर!, प्रवीण तोगड़िया बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना जरूरी

DESK: विश्व हिंदू परिषद ने एक बार फिर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनान की मांग कर दी है। विश्व हिंदू के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चिंता जतात

सुरक्षित नहीं रहेगा राम मंदिर!, प्रवीण तोगड़िया बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना जरूरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: विश्व हिंदू परिषद ने एक बार फिर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनान की मांग कर दी है। विश्व हिंदू के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि लंबे इंतजार और काफी कोशिशों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अगर समय रहते देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो 50 वर्ष बाद राम मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा।


प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत के हिंदुओं ने एक साथ आकर लोगों को जगाने का काम किया और राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन चलाया। हिंदुओं ने गांव-गांव जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया और राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया। ज्ञानवापी मामले पर उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और ये साबित हो चुका है। बाबा विश्वनाथ ज्ञानवापी में बैठे हैं और वहां शिवलिंग की पूजा नहीं करना पाप है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ की पूजा जल्द शुरू की होनी चाहिए।


सनातन धर्म और हिंदुओं की आस्था पर हो रही बयानबाजी पर तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं की आस्था उनके दिल में बसती है और कोई कुछ भी कह ले इस आस्था को कभी खत्म या कम नहीं कर पाएगा। ऐसी बातें करने वालों को नजरअंदाज कर देना चाहिए, वो लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह की बातें करते हैं। ऐसे लोगों की बात को  तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए।

टैग्स