ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकीयों को किया ढेर

JAMMU : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शोपियां के सुगन इलाके हुए मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया. इस

 सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकीयों को किया ढेर
Anamika
2 मिनट

JAMMU : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी.  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शोपियां के सुगन इलाके हुए मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया. इस बात की जानकारी कश्मीर जोन की पुलिस ने  दी. उन्होंने बताया कि  सुगान गांव में आंतकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया.  सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन वे तैयार नहीं हुए पुलिस का कहना है इलाके में और आतंकी छिपे हो सकते हैं लिहाजा, तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

इन आतंकियों ने नूनार जिले के गांदरबल में  एक भाजपा कार्यकर्ता को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मी की मुस्तैदी की वजह से आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए. सुरक्षाकर्मी ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि एक सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए. गत सोमवार को भी श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर गोलीबारी कीथी.  इस घटना में दो जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य घायल हुए थे .

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौगाम क्षेत्र में सीआरपीएफ पर हुए हमले के बारे में जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘हमने उन आतंकवादियों की पहचान कर ली है जिनका इस हमले के पीछे हाथ है. वे लश्कर के आतंकवादी हैं और उनका अगुवा सैफुल्ला है. हम अपना काम कर रह हैं और शीघ्र ही उनका सफाया हो जाएगा’ .