ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ओवैसी ने कहा- खैरात की जरूरत नहीं

DELHI: राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले पर सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है. लेकिन एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया है और कहा कि खैरात की जरूरत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए फैसले पर सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है. लेकिन एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया है और कहा कि खैरात की जरूरत नहीं है.

मस्जिद खुद बना सकते है

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में 5 एकड़ जमीन देने का निर्देश सरकार को दिया है. इसपर ओवैसी ने कहा कि हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे थे. 5 एकड़ जमीन की खैरात की जरूरत नहीं है. मुस्लिम लोग गरीब हैं, तो क्या हुआ पैसा जुटाकर मस्जिद भी बना सकते हैं.  5 एकड़ जमीन को नहीं लेना चाहिए. यह देश हिन्दुराष्ट्र क रास्ते पर जा रहा है. पहले देश में एनआरसी और उसके बाद यह फैसला आया है. 


कोर्ट से भी हो सकती है चूक

ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद नहीं गिरती तो फैसला क्या आता है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरह हम भी फैसले से सहमत नहीं हैं. कोर्ट से भी चूक हो सकती है. जिन्होंने बाबरी मस्जिद को गिराया, उन्हें ट्रस्ट बनाकर राम मंदिर बनाने का काम दिया गया है. हमें हिंदुस्तान की संविधान पर भरोसा है. बता दें कि ओवैसी को छोड़कर किसी नेता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल नहीं उठाया है. लेकिन ओवैसी यहां पर भी राजनीति करते हुए नजर आ रहे हैं.