ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिखने लगा असर, कांवड़ रूट के दुकानदारों ने दुकानों पर लगे नेमप्लेट हटाए

DESK: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज से शुरू हुए कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट की दुकानों पर दुकानदारों का अपना नेमप्लेट लगाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिखने लगा असर, कांवड़ रूट के दुकानदारों ने दुकानों पर लगे नेमप्लेट हटाए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज से शुरू हुए कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट की दुकानों पर दुकानदारों का अपना नेमप्लेट लगाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के इस आदेश पर रोक लगा दिया है। शीर्ष अदालत के फैसले से तमाम दुकानदारों में खुशी की लहर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों से नेमप्लेट को हटाना शुरू कर दिया है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर आदेश जारी किया था कि कांवड़ यात्रा के रूट में जितनी भी खाने-पीने की चीजों की दुकानें हैं उन दुकानों पर दुकान के मालिक और संचालक अपना नाम लिखेंगे।सरकार के इस आदेश को लेकर उत्तर प्रदेश के साथ साथ दूसरे राज्यों में भी विवाद शुरू हो गया। योगी सरकार के आदेश पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गईं।


सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए योगी सरकार के आदेश पर रोक लगा दिया और कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों पर खाने का प्रकार लिखें, अपना नाम लिखने की उन्हें जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने अगले आदेश तक ऐसे किसी भी फैसले पर रोक लगा दी है।


सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांवड़ रूट पर खाने-पीने की दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों में खुशी की लहर है। कोर्ट के आदेश के बाद दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों पर लगे नेमप्लेट को हटाना शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है।

टैग्स