ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा- राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका

DELHI: अयोध्या के राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा कि इस फैसले पर वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा. सुन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: अयोध्या के राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा कि इस फैसले पर वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा. 

सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से जफर फारूकी ने कहा कि यह पहले से ही तय था कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसका स्वागत किया जाएगा. फारूकी ने कहा कि इस फैसले को सभी को दिल से स्वीकार करना चाहिए. इस केस में सुन्नी वक्फ बोर्ड एक पक्षकार था और कोर्ट ने दावे को खारिज कर दिया था.


अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए रामलला के मंदिर निर्माण के लिए विवादित जमीन दे दी. सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज कर दिया. कोर्ट ने माना है कि विवादित जमीन रामलला की है. सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मंदिर निर्माण के लिए सरकार को ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है कि 3 महीने के अंदर सरकार मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाएं. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में  ही मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश सरकार को दिया है.