ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैक

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निहंग सिख ने कृपाण से हमला किया। घटना में बादल घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में जानलेवा हमला किया गया। यह हमला नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित माता साहिब गुरुद्वारे के पास एक निहंग सिख द्वारा किया गया। हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान एक निहंग सिख ने कृपाण से उन पर हमला कर दिया। हमले में बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति और मेडिकल रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, हमले के पीछे की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमले के कारणों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स