ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

BSF के गश्ती दल पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

DESK: बीएसएफ के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया है. इस हमले में दो जवान शहीद हो गए है. शहीद जवानों का हथियार गायब है. यह हमला श्रीनगर के पांडक इलाके में हुआ है.हमल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बीएसएफ के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया है. इस हमले में दो जवान शहीद हो गए है. शहीद जवानों का हथियार गायब है. यह हमला श्रीनगर के पांडक इलाके में हुआ है.

हमला के बारे में बताया जा रहा है कि बीएसएफ की 37 बटालियन की रोड ओपनिंग पार्टी निरीक्षण कर वापस लौट रही थी. इस दौरान ही बाइक सवार दो आतंकवादियों ने उन पर हमला बोल दिया. आतंकवादियों द्वारा बीएसएफ जवानों पर अचानक से किए गए इस हमले ने जवानों को संभलने तक का मौका नहीं दिया. भागने के दौरान आतंकियों ने जवानों का हथियार लेकर भाग निकले. 

कई जवान घायल

हमला के बारे में बताया जा रहा है कि इस दौरान सात जवान घायल हो गए है. सभी घायल जवानों को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस हमले में घायल 2 जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि आतंकियों ने शनिवार को भी कुलगाम में यारी पोरा के पास सुरक्षा बलों के चेकपोस्ट पर हमला किया था. जिसमें एक जवान घायल हो गया थे. इलाज के दौरान जवान शहीद हो गए थे.