ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

श्रीलंका में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद PM रानिल विक्रमसिंधे ने दिया इस्तीफा

DESK: श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल रानिल विक्रमसिंघे इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को सूचित किया है कि एक सर्वदलीय सरकार क

श्रीलंका में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद PM रानिल विक्रमसिंधे ने दिया इस्तीफा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल रानिल विक्रमसिंघे इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को सूचित किया है कि एक सर्वदलीय सरकार का गठन किया जाना चाहिए। रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफे की जानकारी ट्विटर पर दी है। 


उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा सहित सरकार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, मैं आज पार्टी नेताओं की सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने की सबसे अच्छी सिफारिश को स्वीकार करता हूं। इसे सुगम बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। इस आपात बैठक में असेंबली स्पीकर को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। 


श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट को लेकर हजारों की भीड़ राष्ट्रपति भवन में घुस गये और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति राजपक्षे को वहां से भागना पड़ा। लोग राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करने लगे। लोगों के हंगामा और प्रदर्शन लगातार जारी था तभी प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी।   



टैग्स