ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Special Trains Today: आज यात्रा करने वालों के पास कई विशेष ट्रेनों का विकल्प, इन राज्यों तक सफर करने में होगी आसानी

Special Trains Today: 20 अक्टूबर को दीवाली पर यूपी, बिहार, झारखंड की यात्रा करने वालों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं । आप भी कर रहे यात्रा तो यहां देखें लिस्ट..

Special Trains Today
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Special Trains Today: दीवाली की चमक के बीच अब छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं और ऐसे में लाखों लोग उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड में अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। भारतीय रेलवे ने इस रश को संभालने के लिए देशभर में हजारों स्पेशल ट्रेनें चला रखी हैं, जिनमें से सैकड़ों यूपी-बिहार-झारखंड रूट्स पर अपनी सेवा देंगी।


आज 20 अक्टूबर को दिल्ली, मुंबई, उधना जैसे शहरों से निकलने वाली कई गाड़ियां बिहार के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी। सेंट्रल रेलवे अकेले 1,702 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जिनमें 800 से ज्यादा पूर्वी राज्यों के लिए ही हैं। अगर आप आज सफर करने वाले हैं तो इन ट्रेनों में से किसी एक का प्रयोग आपको भीड़ और असहजता से बचा सकता है।


आज की प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की बात करें तो दिल्ली से मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल (04058) शाम 4 बजे रवाना हो रही है। इसी तरह उधना से भागलपुर अनारक्षित स्पेशल (09081) सुबह 11:15 बजे निकलेगी जो गुजरात से बिहार आने वाले यात्रियों को राहत देगी। जबकि बक्सर-टाटानगर रूट पर भी त्योहारी स्पेशल (08184) शाम 5:15 बजे बक्सर से प्रस्थान करेगी और लोगों को झारखंड तक पहुंचाएगी। ये ट्रेनें अनारक्षित हैं, इसलिए UTS ऐप से जनरल टिकट ही लें। उधर नॉर्थर्न रेलवे ने भी 17 फेस्टिवल स्पेशल दिल्ली से चला रखी हैं, ये बिहार-झारखंड के शहरों को कवर करती हैं। कुल मिलाकर कहें तो पटना, दरभंगा, गया जैसे रूट्स पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे की 14 ट्रेनें 588 ट्रिप्स कर रही हैं।


ये स्पेशल ट्रेनें भीड़ को तो कम कर रही हैं, साथ ही अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें नई सुविधाओं से सफर को आरामदायक भी बना रही हैं। वैसे रश के बीच सावधानी बरतें, स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर लगे हैं पर भीड़ से बचाव के लिए समय से पहुंचना भी अच्छा निर्णय होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक टिकटों की वापसी पर 20% डिस्काउंट भी मिल रहा है। ज्यादा डिटेल्स के लिए enquiry.indianrail.gov.in या 139 पर संपर्क करें।