ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी को लौटाई जमीन, बीजेपी में जाने की चर्चा

KOLKATA: बीसीसीआई अध्यक्ष के सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी की दी हुई जमीन को लौटा दिया है. जिसके बाद बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि गांगुली बीजेपी म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KOLKATA: बीसीसीआई अध्यक्ष के सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी की दी हुई जमीन को लौटा दिया है. जिसके बाद बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि गांगुली बीजेपी में जा सकते है. बीजेपी को भी पश्चिम बंगाल में किसी फेमस चेहरे की तलाश है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सीएम का चेहरा सामने लाने की कोशिश में जुटी है. 

ममता सरकार ने स्कूल खोलने के लिए दी थी जमीन

ममता बनर्जी की सरकार ने न्यूटाउन एरिया में 12वीं तक स्कूल खोलने के लिए गांगुली को 2 एकड़ जमीन दी थी. लेकिन गांगुली ने ममता बनर्जी से मुलाकात कर आवंटित की गई जमीन को लौटा दिया है. 

अमित शाह से बेहतर रिश्ते

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद से गांगुली और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बेहतर रिश्ते हुए है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि गांगुली को बीजेपी बंगाल में बतौर सीएम चुनाव में चेहरा पेश कर सकती है. लेकिन इससे पहले गांगुली कह चुके हैं कि उनकी राजनीति में जाने की इच्छा नहीं है. गांगुली के ममता से भी बेहतर रिश्ता बताया जाता है, लेकिन गांगुली ने क्यों जमीन लौटाई फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है. 

टैग्स