ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सोनिया ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। वही ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने से स्थिति और भयावह हो गयी है। ब्लैक फंगस के बढ़ते केसों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया

सोनिया ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 DESK: कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। वही ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने से स्थिति और भयावह हो गयी है। ब्लैक फंगस के बढ़ते केसों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंता जताई है। इसे लेकर सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और इस बीमारी से मरीजों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की अपील की।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में सोनियां गांधी ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने की भी बात कही। सोनिया ने कहा कि ''महामारी घोषित करने का मतलब यह है कि उपचार के लिए जरूरी दवाओं का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करना और मरीजों की मुफ्त देखभाल करना है। ''एम्फोटेरीसिन-बी इस बीमारी के उपचार के लिए जरूरी दवा है। ऐसी खबरें आ रही है कि बाजार में इस दवा की भारी कमी है। यह बीमारी का आयुष्मान भारत योजना व अन्य बीमा के तहत कवर नहीं है। ''म्यूकोरमाइकोसिस से प्रभावित हो रहे बड़ी संख्या में मरीजों को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की अपील सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की।