ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सिंघु बॉर्डर पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, आंदोलनकारियों के मंच के पास मिली हाथ कटी लाश

DESK : देश में पिछले कई महीनों से किसान आंदोलन चल रहा है. दिल्ली, हरियाणा और यूपी की अलग-अलग सीमाओं पर किसान तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे हैं. इसी बीच इस वक्त एक बड़ी खब

सिंघु बॉर्डर पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, आंदोलनकारियों के मंच के पास मिली हाथ कटी लाश
First Bihar
3 मिनट

DESK : देश में पिछले कई महीनों से किसान आंदोलन चल रहा है. दिल्ली, हरियाणा और यूपी की अलग-अलग सीमाओं पर किसान तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे हैं. इसी बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सिंघु बॉर्डर से सामने आ रही है जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक का हाथ कटा शव बैरिकेड से लटकता हुए मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है. 


घटना आज सुबह 5 बजे की बताई जा रही है. किसान आंदोलन स्थल कुंडली में सिंघु बॉर्डर पर गुरुवार रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसे 100 मीटर तक घसीटा गया, एक हाथ काट दिया और शव को किसान आंदोलन मंच के सामने लटका दिया गया. शव मिलने के बाद से ही सिंघु बार्डर पर हंगामा शुरू हो गया था. आंदोलनकारी शुरुआत में पुलिस को भी मुख्य मंच के पास नहीं जाने दे रहे थे. हालांकि, बाद में कुंडली थाना पुलिस ने शव को उतारा और सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंची.


मृत युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है. युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं. जिस युवक को मारा गया है उसका हाथ कलाई से काट दिया गया है. इस हत्या का आरोप निहंगों पर लग रहा है. युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है. हालांकि, इसे किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी कहा जा रहा है. फिलहाल कुंडली किसान आंदोलन स्थल से जो बातें सामने आ रही हैं, उसमें युवक की हत्या निहंगों द्वारा करने की जानकारी दी जा रही है. 


इधर निहंगों का आरोप है कि युवक को साजिश के तहत यहां भेजा गया था. इसके लिए उसे 30 हजार रुपए दिए गए थे. युवक ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया. निहंगों को इसका पता चला तो उसे पकड़ लिया गया. घसीटते हुए निहंगों के पंडाल ट्रैक्टर एजेंसी के पास लाया गया. फिलहाल इस घटना के बाद से मौके पर तनाव भरी स्थिति है.