ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सिंघु बॉर्डर पर जबरदस्त हंगामा, स्थानीय लोगों और किसानों के बीच रोड़ेबाजी

DESK : किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर जबरदस्त हंगामा होना शुरू हो गया है. स्थानीय प्रदर्शनकारियों और किसानों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं. दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी औ

सिंघु बॉर्डर पर जबरदस्त हंगामा, स्थानीय लोगों और किसानों के बीच रोड़ेबाजी
First Bihar
2 मिनट

DESK : किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर जबरदस्त हंगामा होना शुरू हो गया है. स्थानीय प्रदर्शनकारियों और किसानों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं. दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है. बवाल के बीच वहां मौजूद पुलिस ने भी प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया है और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं. इस झड़प में कई लोगों को चोटें आई हैं. कुछ पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं. 


बता दें कि स्थानीय लोग धरनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए किसानों से बॉर्डर खाली करने की मांग करने लगे. इनका कहना था कि किसान आंदोलन के चलते लोगों के कारोबार ठप हो रहे हैं. देखते-देखते ये लोग किसानों के टेंट तक पहुंच गए. इसके बाद किसानों और लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई. दोनों ओर से पथराव भी हुआ. अब पुलिस ने भी बीच-बचाव के क्रम में लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया. 


हंगामे को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई थे. धरनास्थल को चारों तरफ से ब्लॉक कर पक्के बैरिकेड्स लगाए गए थे. उधर, टीकरी बॉर्डर पर भी भारी फोर्स तैनात हैं क्योंकि, ये दोनों बॉर्डर ही किसान आंदोलन के अहम पॉइंट हैं.