ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी वाली फिल्म का पोस्टर जारी, जानिए कौन सी एक्ट्रेस की नाम पर लगी मुहर

DESK : अपने मोहब्बत की तलाश में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर एक फिल्म बनने जा रही है। अब इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी वाली फिल्म का पोस्टर जारी, जानिए कौन सी एक्ट्रेस की नाम पर लगी मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : अपने मोहब्बत की तलाश में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर एक फिल्म बनने जा रही है। अब इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के लिए ऑडिशन भी ले लिए गए हैं और सीमा हैदर केरल के लिए अदाकारा यानी हीरोइन का नाम भी तय कर लिया गया सचिन के रोल के लिए ऑडिशन जारी है।


दरअसल, सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर मूवी तैयार कर रहे फिल्म निर्माता निर्देशक अमित जानी ने बताया कि जानी फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा फिल्म का नाम तय कर लिया गया है। इस फिल्म का नाम कराची टू नोएडा होगा। इसका टाइटल बुक कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सचिन के अलावा भारत से पाकिस्तान गई अंजू की कहानी पर भी फिल्म बनेगी। उस फिल्म का टाइटल मेरा अब्दुल ऐसा नहीं रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म कराची टू नोएडा का पोस्टर जारी कर दिया गया गया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


इसके आगे उन्होंने बताया कि, प्रोडक्शन हाउस ने सीमा हैदर को एक ट्रेलर मर्डर स्टोरी में काम करने का मौका दिया है। इस फिल्म में सीमा हैदर रॉ एजेंट का रोल निभाएंगी। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते कराची टू नोएडा का थीम सॉन्ग लॉन्च किया जाएगा।अमित जानी ने बताया कि फिल्म को लेकर उन्हें धमकी भी मिली है लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं हैं।


फिल्म कराची टू नोएडा की स्टारकास्ट चुनने के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। इसको लेकर  एक्ट्रेस का चयन हो चुका है। इनको जल्द ही मीडिया के सामने लाया जाएगा। जिस फिल्म में अभी वो  काम कर रहीं हैं उसकी शूटिंग अक्टूबर तक खत्म करने की कोशिश रहेगी। इसके बाद फिल्म कराची टू नोएडा की शूटिंग शुरू होगी।