ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

अशोक चक्र से सम्मानित होंगे शुभांशु शुक्ला, स्पेस स्टेशन जाकर रचा था इतिहास

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 70 जवानों को सम्मानित करने की मंजूरी दे दी है।

up
सेना के 70 जवानों को वीरता पुरस्कार
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की ऐतिहासिक यात्रा और अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए देश के सर्वोच्च शांतिकालीन सैन्य सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी औपचारिक घोषणा की गई।


शुभांशु शुक्ला ने 26 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए उड़ान भरकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचने का गौरव हासिल किया था। वह ISS पर कदम रखने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने। हालांकि, अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीयों में वह राकेश शर्मा के बाद दूसरे हैं, जिन्होंने वर्ष 1984 में सोवियत सोयुज यान से अंतरिक्ष यात्रा की थी।


ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह 18 दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा 41 वर्षों बाद किसी भारतीय की मानव अंतरिक्ष उड़ान थी। एक अनुभवी फाइटर पायलट के रूप में उनके पास Su-30 MKI, MiG-21, MiG-29, Jaguar, Hawk, Dornier और An-32 जैसे विमानों पर 2,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। इसी अवसर पर गगनयान मिशन के लिए चयनित चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल ग्रुप कैप्टन पी.बी. नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष कुल 70 सशस्त्र बल कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने की स्वीकृति दी है, जिनमें छह को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा। इन पुरस्कारों में एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (जिसमें एक मरणोपरांत), एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं। कीर्ति चक्र पाने वालों में मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी शामिल हैं।


131 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

केरल के पूर्व सीएम व मार्क्सवादी नेता वी.एस.अच्युतानंदन, फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, सिंगर अलका याज्ञ्निक को पद्म भूषण, क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, उद्योगपति अशोक खरे और साहित्यकार अशोक कुमार हलदर को पद्म श्री देने की घोषणा की गई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 131 हस्तियों को पद्म अवार्ड के लिए चुना गया। जिनमें 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री से सम्मानित किया जायेगा। इनमें 19 महिलाएं और 6 विदेशी नागरिक/प्रवासी भारतीय शामिल हैं। वही 16 हस्तियों को मरणोपरांत इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। 

टैग्स