ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

श्रीनगर में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

SRINAGAR : घाटी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों ने एक बार फिर से निशाना बनाया है। श्रीनगर के सफाकदल स्थित नूरबाग में सीआरपीएफ के दस्ते पर आतंकियो

FirstBihar
First Bihar
1 मिनट

SRINAGAR : घाटी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों ने एक बार फिर से निशाना बनाया है। श्रीनगर के सफाकदल स्थित नूरबाग में सीआरपीएफ के दस्ते पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। 


घाटी में सुरक्षा बलों की तरफ से की जा रही कार्रवाई को लेकर आतंकी बौखलाहट में है और गाहे-बगाहे व छिपकर सुरक्षाबलों के ऊपर ग्रेनेड से हमला करते रहते हैं। नूरबाग में हुए ताजा हमले में घायल जवान के दोनों पैरों में चोट आई है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। 


दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो दिन पहले ही जैश ए मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया था। अबू सैफुल्लाह उर्फ अबू कासिम नाम के इस आतंकी को मार गिराए जाने के बाद घाटी में चरमपंथी बौखलाए हुए हैं।