ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

श्रीसंत BJP में होंगे शामिल, कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में शशि थरूर को हराउंगा

NEW DELHI: क्रिकेटर एस श्रीसंत ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगे. 2024 में होने वाले लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगे. श्रीसंत ने कहा कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर को भाजपा के टिकट

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NEW DELHI: क्रिकेटर एस श्रीसंत ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगे. 2024 में होने वाले लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगे. श्रीसंत ने कहा कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर को भाजपा के टिकट पर तिरूवनंतपुरम सीट से हराएंगे.

काट रहे सात साल की सजा

श्रीसंत पर सितंबर 2013 में आईपीएल मैच में फिक्सिंग का आरोप लगा था. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अनुशासनात्मक समिति ने श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था.  हालांकि, पिछले ही महीने बीसीसीआई ने श्रीसंत पर लगे प्रतिबंध को घटाकर 7 साल कर दिया था. जो 2020 में खत्म हो जाएगी.

जिसने दिया साथ उसको ही देंगे चुनौती

श्रीसंत को जिसने हर वक्त मदद किया वह उसके ही खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. श्रीसंत ने कहा कि मैं शशि थरूर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. वह ऐसे शख्स हैं, जो मुझे समझते हैं और मुश्किल वक्त में उन्होंने मेरा साथ दिया, लेकिन मैं उन्हें तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव में जरूर हराऊंगा. 

टैग्स