ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटी, 26 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से आ रही है, जहां मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 26 श्रद्धालुओं की जान चली गई,

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटी, 26 लोगों की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से आ रही है, जहां मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 26 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं, इस घटना के काफी देर बाद वहां इंस्पेक्टर आनंद कुमार पांडेय पहुंचे, जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर ने इंस्पेक्टर समेत पीआरवी में तैनात 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना कोरथा गांव के साढ कस्बे गौशाला के पास की बताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु उन्नाव के मां चंद्रिका देवी के मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। 




 इस घटना को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'जनपद कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है। जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा मृतकों के परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'




साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है।

टैग्स

संबंधित खबरें