ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

शरद पवार की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया चुनाव निशान, ‘तुतारी’ बनी पहचान

DESK : शरद पवार की पार्टी को नया चुनाव सिंबल दे दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की है। शरद पवार की पार्टी को चुनाव निशान के तौर पर तुरहा बजाता हुआ आदमी दिया गया है। ऐसे में ल

शरद पवार की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया चुनाव निशान, ‘तुतारी’ बनी पहचान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : शरद पवार की पार्टी को नया चुनाव सिंबल दे दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की है। शरद पवार की पार्टी को चुनाव निशान के तौर पर तुरहा बजाता हुआ आदमी दिया गया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले शरद पावर को यह बड़ा उपहार बताया जा रहा है। 


दरअसल,  बीते दिनों शरद पवार के भतीजे अजित पवार को एनसीपी का नाम और चुनाव निशान घड़ी दे दी गई थी। चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली शिवसेना मानते हुए यह फैसला सुनाया था। बीते दिनों अजित पवार, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल व कुछ अन्य दिग्गज नेताओं को साथ लेकर भाजपा और शिंदे गुट की सेना की सरकार में चले गए थे। 


वहीं, अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में चुनाव आयोग का आदेश 7 फरवरी को दिया गया था। इसके बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि शरद पवार खेमे को दिया गया नाम अगले आदेश तक जारी रहेगा। सात फरवरी के आदेश के खिलाफ शरद पवार खेमे की याचिका पर सुनवाई करते हुए बेंच ने राकांपा संस्थापक को चुनाव चिह्न के लिए चुनाव आयोग से संपर्क करने की छूट दी थी। अदालत ने चुनाव आयोग को यह भी निर्देश दिया था कि शरद पवार खेमे के आवेदन करने के एक हफ्ते के भीतर चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाए। ऐसे में अब चुनाव आयोग ने नया चुनाव निशान दे दिया है ,


तुरहा एक पारंपरिक वाद्ययंत्र है, जिसे तुतरी के नाम से भी जाना जाता है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के महान पराक्रम के रूप में तुतरी ने कभी दिल्ली के बादशाह को बहरा कर दिया था। हमें खुशी है कि आने वाले चुनाव के लिए हम तुतरी (तुरहा बजाता आदमी) चुनाव निशान मिला है। आगे लिखा गया है कि शरदचंद्र पवार के नेतृत्व में हमारी तुतरी दिल्ली के बादशाह का सिंहासन हिला देगी। 


उधर,तुरहा एक पारंपरिक वाद्ययंत्र है, जिसे तुतरी के नाम से भी जाना जाता है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के महान पराक्रम के रूप में तुतरी ने कभी दिल्ली के बादशाह को बहरा कर दिया था। हमें खुशी है कि आने वाले चुनाव के लिए हम तुतरी (तुरहा बजाता आदमी) चुनाव निशान मिला है। आगे लिखा गया है कि शरदचंद्र पवार के नेतृत्व में हमारी तुतरी दिल्ली के बादशाह का सिंहासन हिला देगी।