ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

शराब पीकर फ्लाइट उड़ा रहा था पायलट, अब एयर इंडिया ने लिया बड़ा एक्शन

DESK : नशा का सेवन करना सबसे बुरा माना गया है। उसमें भी यदि आपके ऊपर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित इनके गंतव्य पर पहुँचाने की जबाबदेही तय हो और उसके बाद भी आप नशे में टल्ली हों तो फिर ब

शराब पीकर फ्लाइट उड़ा रहा था पायलट, अब एयर इंडिया ने लिया बड़ा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : नशा का सेवन करना सबसे बुरा माना गया है। उसमें भी यदि आपके ऊपर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित इनके गंतव्य पर पहुँचाने की जबाबदेही तय हो और उसके बाद भी आप नशे में टल्ली हों तो फिर बात कुछ और हो जाती है और इसको लेकर एक्शन भी लेती हुई नजर आती है। अब एक ऐसा ही मामला एयर इंडिया से जुड़ा हुआ सामने आया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उस पायलट को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिसने विदेश से भारत आने वाली फ्लाइट को शराब पीकर उड़ाया। पायलट के शराब पीने की पुष्टि भारत में जहाज के लैंड होंने के बाद ब्रेथ एनालाइजर (बीए) टेस्ट में हुई। टाटा समूह की एयरलाइन उस कैप्टन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करने जा रही है। 


दरअसल, पिछले हफ्ते फुकेत-दिल्ली  फ्लाइट के दिल्ली में लैंड होने के बाद क्रू मेंबर का ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण किया गया था। उसके बाद भी  उस पायलट को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पायलट एक नए कप्तान के लिए ट्रेनिंग फ्लाइट उड़ा रहा था। घरेलू फ्लाइट्स का संचालन करने वाले पायलटों और केबिन क्रू को उड़ान से पहले बीए परीक्षण से गुजरना पड़ता है। भारत के भीतर फ्लाइट्स में शराब परोसी या बेची नहीं जाती है। लेकिन, विदेश से आने वाले फ्लाइट्स के लैंड होने के बाद क्रू मेंबर्स को बीए टेस्ट से गुजरना होता है। 


उधर, इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, "हम इन चीजों को कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं और कड़ी कार्रवाई करते हैं। उस पायलट की न सिर्फ नौकरी छीन ली गई है, बल्कि उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। शराब के नशे में उड़ान भरना एक आपराधिक कृत्य है।"