ब्रेकिंग
राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल

शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, हादसे में 16 लोगों की मौत; कई लोगों के लापता होने की खबर

DESK: बुधवार की देर रात चीन के दक्षिणी शहर जिगोंग में स्थित एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे मे

शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, हादसे में 16 लोगों की मौत; कई लोगों के लापता होने की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बुधवार की देर रात चीन के दक्षिणी शहर जिगोंग में स्थित एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में स्थित 14 मंजिला इमारत में आग लगी। अचानक हुई इस घटना के बाद बिल्डिंग में मौजूद कई लोग फंस गए। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 30 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया।


शुरुआती जांच में वहां चल रहे कंस्ट्रक्शन को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। इस हादसे में अबतक 16 लोगों के मौत की बात कही जा रही है जबकि हादसे के बाद कई लोग लापता हो गए हैं, जिन्हें तलाश किया जा रहा है। बता दें कि चीन में इस तरह के हादसे आम बात हो गए हैं। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले भी कई इमारतों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है।