ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

अमानत आज बनेंगी चौहान परिवार की बहू..शिवराज ने पत्नी साधना संग लगाए ठुमके

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की आज शादी है। लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत, आज चौहान खानदान की बहू बनेंगी। जोधपुर के उम्मेद पैलेस में सुबह भात की रस्म पूरी की गई।

अमानत आज बनेंगी चौहान परिवार की बहू..शिवराज ने पत्नी साधना संग लगाए ठुमके
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Shivraj Singh Chouhan Son Wedding : केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की आज शादी है। लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत आज चौहान खानदान की बहू बनेंगी। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सुबह भात की रस्म पूरी की गई। उम्मेद पैलेस में तीन दिनों से शादी की रस्में चल रही है।


बुधवार की रात मेहंदी की रस्म थी, जिसमें बेटे और होने वाली बहू के साथ शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी के साथ ठुमके लगाए। बेटे-बहू ने शिवराज सिंह चौहान को रामचरित मानस भेंट किया। शिवराज ने भी बेटे-बहू को अर्थपूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। अब शादी की खुशियां चरम पर है और वेडिंग वेन्यू उम्मेद पैलेस में ही मेहमानों के लिए लाह की चूड़ियां बनाई जा रही है। 


शिवराज के समधी और समधन भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। मेहंदी की रस्म में जहां शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने परफॉर्म किया तो वहीं अनुपम बसंल ने भी अपनी पत्नी रूचिका बंसल के साथ ठुमके लगाए। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने उनका मुंह भी मीठा कराया था। 


आज शाम होने वाली कार्तिकेय और अमानत की शादी समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई गणमान्य लोग होंगे। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल और रिद्धि की शादी पिछले माह भोपाल में हुई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता