ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

शेखर सुमन ने पूछा रिया के वकील का स्पॉन्सर कौन, कैसे रखी इतना महंगा वकील

MUMBAI: बिहार के रहने वाले एक्टर शेखर सुमन ने एक बार फिर सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है. शेखर ने पूछा है कि आखिर किसने सुप्रीम कोर्ट में लड़ने के लिए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: बिहार के रहने वाले एक्टर शेखर सुमन ने एक बार फिर सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है. शेखर ने पूछा है कि आखिर किसने सुप्रीम कोर्ट में लड़ने के लिए इतने महंगे वकील रिया चक्रवर्ती को मुहैया कराया. 

जितना साल में कमाती है उससे अधिक एक दिन का फीस लेते हैं वकील

शेखर ने कहा कि 14 लाख रुपए सलाना कमाने वाली रिया चक्रवर्ती इतना महंगा वकील नहीं रख सकती है. ऐसे में वकील को पैसा किसने दिया. आखिर वकील का स्पॉन्सर कौन है. जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीवनगर में केस किया तो वह केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. केस को लड़ने के लिए रिया ने एक महंगे वकील सतीश माने शिंदे को रखा. जो बॉलीवुड के कई एक्टर का केस लड़ चुके हैं. 

सलमान और संजय दत्त का लड़ चुके हैं केस

रिया के वकील सतीश माने शिंदे देश के महंगे वकीलों में शामिल है. वह काला हिरण केस में सलमान खान और मुंबई बम ब्लास्ट में केस में संजय दत्त के वकील रह चुके हैं. शिंदे के फीस के बारे में बताया जाता है कि वह 2010 में ही 10 लाख रुपए एक दिन का लेते थे. इससे आप उम्मीद कर सकते हैं कि फिलहाल वह एक दिन का कितना फीस लेते होंगे. इस फीस के पैसे पर ही शेखर ने सवाल उठाया है. बता दें कि शेखर सुमन ने भी पटना में तेजस्वी यादव के साथ मिलकर पीसी की थी और इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. शेखऱ ने कहा था कि सुशांत को इस हालत में पहुंचाने के लिए बॉलीवुड के कई माफियाओं का हाथ है. 

टैग्स