ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जयललिता की करीबी रही शशिकला के लिए एक और बुरी खबर, 16 सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त

CHENNAI : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की प्रमुख रहीं जयललिता की करीबी शशिकला के सितारे आजकल गर्दिश में हैं। कभी जयललिता के बाद शशिकला का पार्टी से लेकर सरकार तक में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

CHENNAI : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की प्रमुख रहीं जयललिता की करीबी शशिकला के सितारे आजकल गर्दिश में हैं। कभी जयललिता के बाद शशिकला का पार्टी से लेकर सरकार तक में सिक्का चलता था लेकिन अब जयललिता नहीं रही और शशिकला के बुरे दिन चल रहे हैं। जेल में बंद शशिकला के लिए एक और बुरी खबर है।


आयकर विभाग ने शशिकला की 16 सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया है। शशिकला के खिलाफ यह कार्यवाई बेनामी ट्रांजैक्शन एक्ट के तहत की गई है। आयकर विभाग का मानना है कि शशिकला ने नोटबंदी के बाद पुराने नोट से बेनामी संपत्ति खरीदी। इसके लिए शशिकला  ने 15 सौ करोड़ों रुपए के पुराने नोटों का इस्तेमाल किया। शशिकला के खिलाफ यह मामला 2017 में सामने आया था। आयकर विभाग ने तब ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत शशिकला और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। आयकर विभाग को इस छापेमारी में 14 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी का पता चला था।


आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद फरवरी 2017 में शशिकला को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया था। तब शशिकला को 4 साल की सजा सुनाई गई और फिलहाल वह जेल में है।