ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

शरजील की गिरफ्तारी के बाद गिरिराज की हुंकार, अमित शाह ने कर दिखाया

DELHI : शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड लीडर गिरिराज सिंह ने हुंकार भरी है. गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को ट्वीट करते हुए लिखा है कि शरजील

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DELHI : शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड लीडर गिरिराज सिंह ने हुंकार भरी है. गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को ट्वीट करते हुए लिखा है कि शरजील इमाम पकड़ा गया है. गिरिराज ने लिखा है कि अमित शाह ने कर दिखाया. गिरिराज ने अपने निशाने पर अरविंद केजरीवाल को लेते हुए कहा है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग देश को तोड़ने का काम कर रहा है और आप उसे बचाने के लिए फाइल दबा कर बैठे हुए हैं.

5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी शरजील को

जहानाबाद से जहां देशद्रोह के मामले में फरार चल रहे शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. जहानाबाद के काको से उसे अरेस्ट किया गया है.भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को अरेस्ट करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी.


जहानाबाद है उसका पैतृक घर

शरजील इमाम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ज्यादा जानकारी देने को तैयार नहीं है. लेकिन पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शरजील इमाम अपने एक संबंधी के घर छिपा था. जहानाबाद के काको में उसका पैतृक घर है लेकिन वो पास के ही एक दूसरे घर में छिपा था. कल रात ही वो पटना से भाग कर जहानाबाद आया था. दिल्ली पुलिस की टीम ने अपना जाल बिछा रखा था. आज दोपहर जहानाबाद पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने शरजील के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा. उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है.