ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शरजील इमाम ने एक एजेंसी से जांच की रखी मांग, दिल्ली सरकार से SC ने मांगा जवाब

DELHI : नागरिकता संसोधन कानून CAA के खिलाफ आंदोलन में पूर्वोत्तर राज्यों को देश से अलग कर देने की साजिश रचने वाला शऱजील इमाम सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इस याचिका में शरजील इमाम ने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : नागरिकता संसोधन कानून CAA के खिलाफ आंदोलन में पूर्वोत्तर राज्यों को देश से अलग कर देने की साजिश रचने वाला शऱजील इमाम  सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इस याचिका में शरजील इमाम ने मांग की है कि देशभर में उनके खिलाफ दाखिल सभी एफआईआर को एक ही जांच एजेंसी द्वारा जांच की जाए.

शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट में  दाखिल किए गए अपनी याचिका में कहा है कि अलग-अलग राज्यों में उसके खिलाफ एक ही मामले पर कई एफआईआर दर्ज हैं, इस कारण सारे मामलों को एक साथ कर किसी एक एजेंसी द्वारा जांच कराई जाए.

इस पर सुनवाई करते हुए  दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है. दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट ने ने पूछा है कि सभी मामलों को एक साथ चलाया जा सकता है या नहीं. 

बता दें कि बिहार के जहानाबाद के काको का रहने वाला शरजील इमाम तब चर्चा में आया था जब नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के बीच उसका वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में शरजील इमाम खुलेआम अपने लोगों से देश के पूर्वोत्तर राज्यों को भारत से अलग कर देने को कह रहा था. इसके बाद उसके खिलाफ देश के कई राज्यों में मुकदमा दर्ज हुआ था. मुकदमा दर्ज होने के बाद शऱजील इमाम फरार हो गया था. उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार के जहानाबाद के काको से गिरफ्तार किया था.  शऱजील इमाम के खिलाफ पुलिस ने आतंकवाद निरोधक कानून UAPA के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि शरजील इमाम ने देश को बांटने की साजिश रची थी.