ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

DELHI : भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। दिल्ली पुलिस ने शरजील के खिलाफ चार्जशीट 15 दिसंबर को हिंसा के मामले में दायर की है

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। दिल्ली पुलिस ने शरजील के खिलाफ चार्जशीट 15 दिसंबर को हिंसा के मामले में दायर की है। मंगलवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर की कोर्ट में शरजील के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। 


दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ जो चार्जशीट दायर की है उसमें शरजील पर भीड़ को उकसाने हिंसा और हत्या के प्रयास सहित अपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया गया है। जामिया न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में शरजील को आरोपी बनाया गया है। 


आपको बता दें कि शरजील का भड़काऊ भाषण वाला एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह नॉर्थ ईस्ट को देश से अलग करने की बात कह रहा था। मामला गरमाने के बाद शरजील अपने घर बिहार के जहानाबाद पहुंच गया था। बाद में दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और जहानाबाद के काको से उसकी गिरफ्तारी हुई थी।