ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंका

हरियाणा के पानीपत का 17 वर्षीय डाक कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। शामली के शिव चौक पर अचानक सीने में दर्द होने के बाद वह गिर पड़ा और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तर प्रदेश न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक 17 साल के डाक कांवड़िये की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे किशोर को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान हरियाणा के पानीपत जिले के सिंभालका गांव निवासी राजू के 17 वर्षीय पुत्र शुक्ला के रूप में हुई है। वह 9 अगस्त को अपने गांव के युवकों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने गया था।


जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त की रात सभी कांवड़ियों ने मुजफ्फरनगर के पास विश्राम किया था। मंगलवार को शिवरात्रि होने के कारण वे तेजी से आगे बढ़ रहे थे। डाक कांवड़ की परंपरा के तहत एक युवक गंगाजल लेकर दौड़ता था और थकने पर जल दूसरे साथी को सौंप देता था।


दोपहर करीब दो बजे जब कांवड़िये शामली के शिव चौक पहुंचे, उस समय शुक्ला गंगाजल लेकर दौड़ रहा था। उसने जल अपने साथी को सौंपा और जैसे ही बाइक पर बैठने लगा, उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। कुछ ही क्षणों में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।


साथियों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। हालांकि, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तेज दौड़ने के दौरान हार्ट फेल होने से उसकी मौत हुई है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन शामली पहुंच गए। किशोर की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।



टैग्स