ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला निकला ‘आप’ का कार्यकर्ता, सांसद संजय सिंह के साथ फोटो आया सामने

DELHI: शाहीन बाग में फायरिंग होने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर निशाना साध रहे थे. लेकिन पुलिस ने खुलासा किया कि फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी से

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: शाहीन बाग में फायरिंग होने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर निशाना साध रहे थे. लेकिन पुलिस ने खुलासा किया कि फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी से जुड़ा है. कपिल के पिता गजे सिंह भी आप के कार्यकर्ता हैं. 

2019 में हुआ था शामिल

दिल्ली क्राइम ने यह बात कोर्ट में भी बता चुकी है. पुलिस के अनुसार कपिल के मोबाइल जब चेक किया गया तो उसमें कई फोटो मिला है. जिसमें वह उसका आप में शामिल होने के दौरान का फोटो भी है. फोटो में आप सांसद संजय सिंह दिख रहे हैं. कपिल ने बताया कि वह और उसके पिता 2019 में आप पार्टी की सदस्यता ली थी.

संजय सिंह ने बताई साजिश

फोटो सामने आने के बाद आप सांसद ने बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाया है. सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के ओहदे पर बैठे अमित शाह चुनाव से कुछ दिन पहले ही कुछ तस्वीरें और साजिशें सामने आती हैं. मतदान में 3-4 दिन बचे हैं. ऐसे में बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है. बता दें कि शनिवार शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान कपिल ने हवाई फायरिंग की थी और कहा था कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी. कपिल नोएडा के पास दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है.