ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्नी बनी डिप्टी कलक्टर, आज CM घर जाकर सौपेंगे 5 करोड़ का चेक

DESK : गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के जवान कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को तेलंगाना सरकार ने डिप्टी कलक्टर नियुक्त किया है. तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने इस बात की

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

DESK : गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के जवान कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को तेलंगाना सरकार ने डिप्टी कलक्टर नियुक्त किया है. तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने इस बात की घोषणा  की. कर्नल संतोष की पत्नी को सूर्यपेट जिले का डिप्टी कलक्टर बनाया है.

बता दें कि तेलंगाना के सीएम ने शहीद के परिजनों को पांच करोड़ रुपये देने का भी ऐलान किया है. इसके साथ ही शहीद के परिजनों को 600 गज जमीन भी दिया जाएगा. संतोष 16 बिहार रेजिमेंट में थे और पिछले डेढ़ साल से भारत-चीन सीमा पर तैनात थे.

 कमांडिंग ऑफिसर संतोष बाबू तेलंगाना के सूर्यपेट जिले के रहने वाले थे. संतोष अपने पीछे पत्नी, नौ साल की बेटी और चार साल के बेटे को छोड़कर गए हैं. बता दें कि 15 जून को चीन के साथ भारतीय सैनिकों की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हुए थे.