ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पड़ोसी के प्यार में पागल थी शादीशुदा महिला, पति ने टोका तो कर दिया बड़ा कांड

DESK: पड़ोसी के प्यार में पागल एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बड़ा कांड कर दिया। शादीशुदा महिला को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि उसने अपनी बसी बसाई गृहस्ति तबाह कर दी। इस बात

पड़ोसी के प्यार में पागल थी शादीशुदा महिला, पति ने टोका तो कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: पड़ोसी के प्यार में पागल एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बड़ा कांड कर दिया। शादीशुदा महिला को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि उसने अपनी बसी बसाई गृहस्ति तबाह कर दी। इस बात की भनक लगते ही जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। यूपी के प्रतापगढ़ की इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है। 


दरअसल, कटरा मेदिनीगंज के रहने वाले पिंटू की पत्नी राधिक का उसके पड़ोसी तनवीर आलम के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तनवीर के प्यार में राधिका इस कदर दिवानी हो गई थी कि उसका साथ पाने के लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार थी। जब पति ने इसका विरोध किया तो राधिका ने तनवीर के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक योजना बना डाला। फिर एक दिन मौका पाकर राधिका ने अपने ही पति को मौत की नींद सुला दिया।


राधिका के कहने पर तनवीर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले तो पिंटू के साथ मारपीट की और बाद में गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने पिंटू के शव को सरसों के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पत्नी राधिका को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और पुलिस के सामने सारी सच्चाई बयां कर दी।


इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी राधिका, उसके प्रेमी तनवीर समेत एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक पिंटू ने कई बार अपने घर में तनवीर को पत्नी के साथ पकड़ा था। फिर दोनों ने पिंटू को रास्ते से हटाने की योजना को अंजाम दे दिया। हत्याकांड में शामिल तनवीर को दो दोस्तों सादान और जीशान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

टैग्स