ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

शादी की खुशियां गम में बदलीं, सुहागरात की बेड पर मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

DESK: शादी की खुशियां एक पल में गम में बदल गयी। दरअसल सुहागरात के बेड पर दूल्हा-दुल्हन की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई

शादी की खुशियां गम में बदलीं, सुहागरात की बेड पर मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: शादी की खुशियां एक पल में गम में बदल गयी। दरअसल सुहागरात के बेड पर दूल्हा-दुल्हन की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पता चला कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव को परिजनों को पुलिस ने सौंपा। जिसके बाद दोनों का दाह संस्कार एक ही चिता पर हुआ। इस घटना से शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। कल तक घर में खुशी का माहौल था आज दोनों परिवार के बीच गम का माहौल है। 


दरअसल यह मामला यूपी के कैसरगंज थाना क्षेत्र का है जहां 30 मई को 22 साल के प्रताप यादव की शादी मंगल मेला गांव में हुई थी। शादी के अगले दिन दुल्हन अपने ससुराल आई थी। दुल्हन के आने के बाद घर में जश्न मनाया गया था लेकिन दूसरे दिन सुहागरात के बेड पर दोनों की लाश मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। दोनों की मौत कैसे हुई यह पहेली बनी हुई थी। 


जिसका जवाब किसी के पास नहीं था। पुलिस भी घटना के सही कारणों तक नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तब सब कुछ साफ हो गया। मौत का कारण हार्ट अटैक का आना बताया गया। आश्चर्य की बात है कि दोनों दूल्हा-दुल्हन को एक ही साथ हार्ट अटैक आया और दोनों की मौत एक साथ हो गयी। इस घटना से पूरे घर में मातम का माहौल है।    

टैग्स