ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला: पांच जवान शहीद, 5 बुरी तरह से घायल; कश्मीर टाइगर्स ने ली हमले की जिम्मेवारी

DESK: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गुरुवार 8 जुलाई को आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर हमला बोल दिया। इस समले में पांच जवान शहीद हो गए हैं जबकि पांच बुरी तरह से घायल हुए हैं। एक बयान जा

सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला: पांच जवान शहीद, 5 बुरी तरह से घायल; कश्मीर टाइगर्स ने ली हमले की जिम्मेवारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गुरुवार 8 जुलाई को आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर हमला बोल दिया। इस समले में पांच जवान शहीद हो गए हैं जबकि पांच बुरी तरह से घायल हुए हैं। एक बयान जारी कर आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेवारी ली है। 


आतंकी संगठन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमले में शामिल आतंकवादियों ने एम4 असाल्ट राइफल, ग्रेनेड और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया है। आने वाले दिनों में और भी हमले होने की धमकी दी गई है। आतंकी संगठन ने इसे 26 जून को डोडा में मारे गए तीन आतंकवादियों की मौत का बदला करार दिया है।


सेना के मुताबिक, यह आतंकी हमला कठुआ से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनोता गांव में किया गया है। सेना की कुछ गाड़ियां हर दिन की तरह गुरुवार को भी गश्ती कर रही थीं। इसी दौरान आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर हमला बोल दिया।


सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त बल को भेजा गया है। इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सड़कों की नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच की जा रही है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठन लगातार सेना की गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था।