ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

सीमा हैदर और सचिन की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, चूड़ी, सिंदूर और वरमाला में दिखी पाक की हसीना

DESK: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। अब सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहीं तस्वीरों

सीमा हैदर और सचिन की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, चूड़ी, सिंदूर और वरमाला में दिखी पाक की हसीना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। अब सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहीं तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सीमा हिंदू परिधान में सचिन के साथ नजर आ रही है। तस्वीरों में उनके चार बच्चे भी साथ दिख रहे हैं।


दरअसल, सीमा का दावा है कि ये तस्वीरें तब की हैं जब सीमा और सचिन ने नेपाल में शादी की थी। सीमा अब तक बार-बार यह कहती आ रही हैं कि जब वो नेपाल आई थीं तब उनके चारों बच्चे पाकिस्तान में ही थे। लेकिन तस्वीरों में सीमा के चारों बच्चे भी दिख रहे हैं। तस्वीरों में सचिन सीमा के गले में जयमाला डाल रहा है। सीमा के हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और सिर पर सिंदूर है।


बता दें कि पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने राष्ट्रपति से भारत की नागरिकता देने की मांग की है। राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करते वक्त सीमा हैदर ने अपनी और सचिन की शादी की तस्वीरें जमा की हैं। याचिका में सीमा ने बतायाकि उसने और सचिन ने 13 मार्च, 2023 को नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की थी। 


इन तस्वीरों से सीमा का एक झूठ भी सामने आ गया है। उसने दावा किया था कि वह उसने नेपाल में सचिन के साथ शादी की थी तब उसके बच्चे साथ नहीं थे हालांकि तस्वीरों में उसके चारों बच्चे साथ दिख रहे हैं। सीमा ने दावा किया था कि शादी के बाद वह पाकिस्तान चली गई और फिर अपने बच्चों को लेकर भारत में अवैध तरीके से घुसी थी।


सीमा हैदर और सचिन की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, चूड़ी, सिंदूर और वरमाला में दिखी पाक की हसीना

टैग्स