ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

फिर सुर्खियों में SDM ज्योति मौर्या मामला: पति आलोक मौर्या पहुंचे हाई कोर्ट

SDM ज्योति मौर्या का मामला फिर सुर्खियों में है। उनके पति आलोक मौर्या ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में पत्नी से गुजारा भत्ता की मांग की है। कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई अगली माह 8 तारीख को होगी।

up news
न्याय की लगाई गुहार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

UP:  SDM ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। इस बार मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा है, जहां आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी ज्योति से गुजारा भत्ता दिलाने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है।


आलोक मौर्या की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया है और अगली सुनवाई की तारीख 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों पक्षों से जवाब मांगा है।


क्या है पूरा मामला?

आलोक मौर्या, जोकि चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्या के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध हैं। दोनों की शादी 2010 में हुई थी, और शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य था। 2015 में ज्योति मौर्या का चयन PCS (प्रांतीय सिविल सेवा) के लिए हुआ, जिसमें आलोक ने आर्थिक और मानसिक रूप से सहयोग किया। 


आलोक का दावा है कि इसके बाद रिश्तों में खटास आनी शुरू हुई और ज्योति ने उनसे दूरी बना ली।अब वह आर्थिक मदद करने से भी इनकार कर रही हैं, जिससे आलोक ने गुजारा भत्ता की मांग कोर्ट में रखी है। इससे पहले परिवार न्यायालय में भी आलोक ने गुजारा भत्ता की मांग की थी, लेकिन वहां से राहत न मिलने पर उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया। 


इस पर कोर्ट ने अब ज्योति मौर्या को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। ज्योति मौर्या ने भी अपने पति आलोक मौर्या और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस धूमनगंज थाने में दर्ज कराया था। हालांकि, खबर है कि दोनों पक्षों में कुछ सुलह की कोशिशें भी चल रही हैं, लेकिन ज्योति की ओर से केस अब तक वापस नहीं लिया गया है।