ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, दूसरे का पैर टूटा

Neemrana School Child Death: राजस्थान के कोटपुतली जिले के नीमराणा में एक प्राइवेट स्कूल की दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक और बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

Neemrana School Child Death
स्कूल में बच्चे की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Neemrana School Child Death: राजस्थान के कोटपुतली जिले के नीमराणा कस्बे में एक प्राइवेट स्कूल की दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे अविनाश अवस्थी की मौत हो गई। यह घटना लंच के समय हुई, जब बच्चे खेल रहे थे। मृत बच्चा अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वहीं दीवार गिरने से एक अन्य बच्चा हरेंद्र भी घायल हो गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है।  हादसे के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर नीमराणा कस्बे के एक निजी स्कूल में यह दर्दनाक घटना हुई। दरअसल स्कूल में लंच टाइम के दौरान बच्चे खेल रहे थे। उसी समय स्कूल की एक दीवार अचानक गिर पड़ी। जिससे बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्कूल की छुट्टी कर दी। 


नीमराणा थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें दोपहर में फोन पर सूचना मिली कि स्कूल की दीवार गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अविनाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्चा हरेंद्र का इलाज जारी है। पुलिस ने अविनाश के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता