ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

हैदराबाद एनकाउंटर की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने आयोग का किया गठन

DELHI : हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और बर्बर तरीके से हत्या के गुनहगारों के एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और बर्बर तरीके से हत्या के गुनहगारों के एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायिक जांच के लिए एक आयोग बनाया है.

इस आयोग के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज वीएस सिरपुरकर होंगे और 6 महीने के अंदर इस आयोग को अपना रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपना होगा. इस आयोग के सभी सदस्यों को सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा देंगे. 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में हैदराबाद एनकांउटर को लेकर तीन याचिका दाखिल की गई है, जिसमें आरोपियों के एनकाउंटर को संदिग्ध बताया गया है. जिसपर सुनवाई के दौरान आज सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने सरकार के तरफ से पैरवी कर रहे वकील से कई सवाल किए. जिसपर वकील के तरफ से यह बताया गया कि पहले आरोपियों ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायर किया, इसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. 


आपको बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसकी बेरहमी से हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने बीते शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया था. चारों आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया था. कई नेताओं ने हैदाबाद पुलिस का सपोर्ट किया तो वहीं कई नेता इस एनकाउंटर के विरोध में खुलकर सामने आए. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और आज इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए आयोग का गठन किया है.