ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्तों को मिला बड़ा गिफ्ट, अब सीधा कर सकेंगे बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन

DESK : सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ की दर्शन करने वाले लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब कल यानी मंगलवार की सुबह चार बजे से काशी के लोग बाबा के दरबार में सीधा एंट्री कर

सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्तों को मिला बड़ा गिफ्ट, अब सीधा कर सकेंगे बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ की दर्शन करने वाले लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब कल यानी मंगलवार की सुबह चार बजे से काशी के लोग बाबा के दरबार में सीधा एंट्री कर सकेंगे। वह सुबह चार बजे से पांच बजे तक स्पर्श दर्शन और शाम को चार से पांच बजे भोले नाथ की झांकी दर्शन में भाग ले सकेंगे /काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने यह सुविधा देकर वाराणसी के लोगों को बड़ी सौगात दी है। इसके लिए बनारस के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।


दरअसल, यह प्रावधान किया गया कि काशी वासियों को एक घंटा सुबह और एक घंटा शाम को स्पर्श और झांकी दर्शन में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि यह सुविधा सावन के सोमवार और विशेष अवसरों पर नहीं रहेगी। इन मौकों पर काशी द्वार को बंद रखा जाएगा। बैठक के बाद मंडलायुक्त ने साफ तौर पर कहा कि काशी द्वार से केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास काशी का ही आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस समेत कोई अन्य पहचान पत्र होगा। 


वही, काशी के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने पहली बार गेट नं. 4 से पहले मैदागिन की तरफ से प्रवेश देने का फैसला किया है। इसके लिए द्वार 4-ए (सिल्को गली होते हुए) पर प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसके अलावा गेट नं. 4 से पूर्व सटे हुए गोदौलिया की तरफ से प्रवेश के लिए द्वार 4-बी (काशी द्वार) बनाया गया है।  इसी के साथ पहली बार सरस्वती फाटक प्रवेश द्वार पर दबाव कम करने के लिए अतिरिक्त भीड़ को मैनेज करने के लिए कतार सरस्वती पार्क स्थित रैंप पर लगाने की व्यवस्था की गई है। बताया कि काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लाइव दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।